Asarfi

Ballia : ठाकुर या ब्राह्मण, किसके सिर पर होगा भाजपा अध्यक्ष का ताज

width="500"

रोशन जायसवाल,
बलिया।
भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। वैसे मौजूदा जिलाध्यक्ष संजय यादव का कार्यकाल भाजपा के नजर में बहुत बेहतर रहा है। यही वजह हो सकती है कि लोकसभा चुनाव में तीनों सीट हारने के बाद भी जिलाध्यक्ष की कुर्सी बरकरार रही। हालांकि निवर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा ने संजय यादव को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया था। उसके बावजूद भी संजय यादव पर भाजपा नेतृत्व ने कोई कार्रवाई नहीं की।

जिससे रविंद्र कुशवाहा को डाउन होना पड़ा। भाजपा के राजनीतिक गलियारे में संजय यादव की इसलिये चर्चा होती है कि उनका संबंध राष्ट्रीय स्तर के एक नेता से बेहतर है। लेकिन होने वाले भाजपा के कार्यकारिणी चुनाव को लेकर भाजपा का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा ये वक्त की बात होगी। लेकिन दावे जबरदस्त तरीके से चल रहे है। सबसे ज्यादा इस बार ब्राह्मण चेहरे जिलाध्यक्ष बनने के लिये कतार में खड़े है। वहीं क्षत्रिय समाज के नेता भी अपने दावे को मजबूती के साथ पेश करने में लगे हुए है। जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में ब्राह्मण और क्षत्रिय नेताओं की लंबी लाइन है। भाजपा के एक सूत्र ने बताया कि जनवरी के प्रथम सप्ताह में यह क्लीयर हो जाएगा कि भाजपा जिलाध्यक्ष कौन होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *