Asarfi

Ballia : साइबर अपराध से बचाव को लेकर एसपी ने व्यापारियों संग की बैठक

width="500"

बलिया। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव और एहतियाती उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसपी ने व्यापारियों को साइबर अपराध के नए तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और बैंकिंग लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। साथ ही अपने-अपने प्रतिष्ठानों व संस्थानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने की सलाह दी।

बैठक में व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान, साइबर थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *