You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : बलिया पुलिस पर तस्कर ने झोंका फायर, तीन गिरफ्तार, नौ पशु बरामद

बलिया। सर्विलांस सेल, फेफना थाना और नरहीं थाना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ गोवंशीय पशुओ को एक स्कार्पियो से बरामद किया है। वहीं कुछ तस्कर भागने में कामयाब रहे। इस कार्रवाई में एक तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया हालांकि पुलिस के जवान बाल-बाल बच गये। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार सोमवार को प्रभारी निरीक्षक फेफना बृजमोहन सरोज मय फोर्स द्वारा फेफना चौराहे पर संदिग्ध वाहनांे व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी कि नरहीं थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी द्वारा दूरभाष से सूचना दी गयी कि एक काले रंग की स्कार्पियो व एक बोलेरो पिकप व एक टाटा मैजिक जिसमे गोवंश लदे हुये हैं जिनको थाना नरही गेट पर रोकने का प्रयास किया गया तो स्कार्पियो चालक व पिकप एंव मैजिक के चालक द्वारा वाहनो को तेजी से पीछे मोडकर फेफना की तरफ जा रहे हैं।

इस सूचना पर फेफना पुलिस ने फेफना चौराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग करने लगी। इसी बीच नरहीं पुलिस और सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव मय फोर्स के फेफना चौराहे पहुंच गये। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों गाडियां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास ग्राम एकौनी में पिकअप व मैजिक गाडियो पर लदे गोवंश पशुओ को उतार रहे है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही स्कार्पियो मे सवार चार व्यक्ति उतरकर भागने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को दबोच लिया और बाकी तस्कर मौके का फायदा उठाकर भाग गये।

पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम बदरुद्दीन उर्फ एटम पुत्र मुंशी नट, शमीम उर्फ सलाहू पुत्र बदरुद्दीन उर्फ एटम नट निवासी ग्राम मानपुर थाना चितबडागांव और गोलू राजभर पुत्र अच्छे लाल राजभर निवासी नगवागाई थाना चितबडागांव बताया। स्कापियो से नौ गोवंशों को बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *