You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नौ से 15 जून तक बाबा बालखंडी नाथ धाम में होगा शिव महापुराण कथा : बोले दयाशंकर सिंह

width="500"

श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास को सुगम बनाने को 14 अलग-अलग मार्ग
बलिया।
ऐतिहासिक बाबा बालखंडी नाथ धाम में 9 से 15 जून तक भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाना है। प्रतिदिन अपराह्न एक से चार बजे तक अंतर्राष्टÑीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का अमृतमय प्रवचन होगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति द्वारा लगभग 50 एकड़ क्षेत्रफल में विशाल कथा पंडाल का निर्माण कराया गया है, जहां एक साथ लाखों श्रद्घालु कथा श्रवण कर सकेंगे।


उक्त बातें पीडब्ल्यूडी डाकबंगला में पत्रकारों के बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने व्यक्त किया। कहा कि कथा स्थल पर प्रवेश एवं निकास को सुगम बनाने के लिए 14 अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। श्रद्घालुओं के वाहनों के लिए सात बड़े पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। बस, कार एवं दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग निर्धारित की गई है। छाता, सोनवानी, हल्दी, सहतवार एवं बैरिया की दिशा से आने वाले श्रद्घालुओं के लिए बांसडीह रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सती माता मंदिर के पास पार्किंग बनाई गई है। वहीं, शहर एवं ब्यासी क्षेत्र की ओर से आने वाले श्रद्घालुओं के लिए बभनौली और पेट्रोल पंप के मध्य तीन पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। बांसडीह, मनियर, रेवती, बैरिया एवं सिकंदरपुर क्षेत्र से आने वाले श्रद्घालुओं के लिए सहपुरवा पुल के निकट विशेष पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यापक व्यवस्था
बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कथा में पधारने वाले श्रद्घालुओं के लिए भोजन की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन लगभग 1़ 5 लाख श्रद्घालुओं को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन वितरण का समय प्रात: आठ से दोपहर 12 बजे तथा शाम छह से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त बाबा बालखंडी नाथ मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्घालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। भोजन में रोटी, सब्जी, दाल एवं चावल प्रमुख रूप से परोसे जाएंगे। आयोजन समिति ने इस महाआयोजन को पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा है। कथा स्थल पर प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्घालुओं को थाली में प्रसाद एवं भोजन ग्रहण कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं को आवागमन में होगी सुविधा
बलिया। मंत्री ने कहा कि यातायात की दृष्टि से भी कथा स्थल अत्यंत सुगम स्थान पर स्थित है। बाबा बालखंडी नाथ धाम बांसडीह रेलवे स्टेशन से मात्र 200 मीटर, बलिया रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर तथा बलिया बस स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्घालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। आयोजन समिति एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा के लिए मोबाइल संचालित मेडिकल सहायता, अग्निशमन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कथा स्थल पर श्रद्घालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी गई है।

निरंतर प्रवाहित होगी शिव भक्ति की दिव्य धारा
बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि शिव महापुराण कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का विराट उत्सव बनने जा रही है। लाखों श्रद्घालुओं की उपस्थिति में बाबा बालखण्डी नाथ धाम शिवभक्ति के महासागर में परिवर्तित होगा, जहां भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान और शिवभक्ति की दिव्य धारा निरंतर प्रवाहित होगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *