You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री बनने पर सविंदर सिंह का जगह-जगह हुआ स्वागत

बलिया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला मंत्री का नवीन दायित्व मिलने के बाद अपने गांव लौट रहे सविंदर सिंह का जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और ग्रामीणों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सविंदर सिंह के रतसर चौराहे पहुंचने पर भाजपा गड़वार मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह और सुनील सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद पकड़ी भवानी स्थान पर बृजेश सिंह और अभिषेक सिंह ने उनका अभिनंदन किया। वहीं उनके निज गांव पूर बाजार में रमेश तिवारी, अमित उपाध्याय, आयुष सिंह, हरेंद्र यादव, अभिमन्यु सिंह, विशाल सिंह, सोनू यादव, अंकज सिंह, मनोज सिंह, सोनू ठाकुर, मुकेश गुप्ता और इरफान शाह सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *