You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

संगत एवं दोस्त श्रीकृष्ण जैसा होनी चाहिए : बोलीं जया किशोरी

बलिया। छोड़हर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्घालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कथा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही। इस दौरान कथावाचिका जया किशोरी ने कहा कि बदलाव ही प्रकृति का नियम है। जो बदलाव करता है, उसकी उन्नति होती है।


कहा कि समय के साथ बदलना जरूरी है। भगवान का काम केवल रास्ता दिखाना है। हाथ पकड़ कर चलना नहीं। प्रसिद्घ कथावाचिका जया किशोरी अपनी श्रीमद् भागवत कथाओं और भजनों के माध्यम से भगवान कृष्ण, सुदामा और अर्जुन के जीवन से जुड़े प्रसंगों को बहुत ही सरल और व्यावहारिक भाषा में समझाई। उनके द्वारा दिए गए मुख्य उपदेश और संदेश को बताया। कहा कि जो हमारी संगत और जो हमारे दोस्त हैं, वो भगवान श्रीकृष्ण की तरह होने चाहिए, ना की शकुनि मामा जैसे।

कहा कि आज ही आप गौर करें ऐसे पांच लोग कौन हैं, जिनसे आप सबसे ज्यादा बात करते हैं या अपने दिल की बात शेयर करते हैं। विश्लेषण कीजिए कि वे अच्छी संगति के अंदर आते है तो ठीक है और अगर नहीं तो आप उनसे जल्दी से जल्दी दूरी बना लें तो बेहतर होगा। इसके पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविन्द शुक्ल, अरूण सिंह बंटू, हर्ष श्रीवास्तव आदि ने विधि-विधान से व्यासपीठ की पूजा की।

कथावाचिका को पहनाया चांदी का मुकुट
बलिया। कथावाचिका जया किशोरी को समाजसेवी सुनील मिश्रा ने चांदी के मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

जया किशोरी ने कहा कि जीवन में प्रेम ही सबसे बड़ा धन है। सुनील मिश्रा ने कहा कि जया किशोरी ने युवाओं को सनातन से जोड़ा है। ये सम्मान हमारी संस्कृति का सम्मान है। बताया कि बनारस से मुकुट बनवाकर मंगवाया गया था। मेरी माता शांति मिश्रा ने जया किशोरी को मुकुट पहनाया। इस मौके पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *