You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : राजेश साहनी हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार

width="500"

बलिया। बांसडीहरोड थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट से और विभिन्न धाराओं से सम्बंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा से संबंधित वांछित अभियुक्त रामअवतार बिन्द उर्फ अनूप पुत्र अशोक बिन्द निवासी डुमरी थाना बांसडीहरोड और बब्बी उर्फ भीष्म बिन्द पुत्र रमाशंकर बिन्द निवासी डुमरी थाना बांसडीह रोड को ग्राम छोड़हर स्थित पुल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त रामअवतार बिन्द उर्फ अनूप के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त किये गये एक चाकू की बरामदगी की गयी।

पुलिस के अनुसार 15 मार्च को आरापियों द्वारा ग्राम डुमरी थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया के राजेश साहनी पुत्र चन्द्रदीप साहनी को लाठी डण्डे व राड से मारे पीटे थे तथा जान मारने के नियत से चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिये थे। जिनका इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *