You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : राज गौरव सिंह ने जेईई एडवांस में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि

width="500"

बेरुआरबारी ( बलिया)। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई-एडवांस के परीक्षा आईं.आई.टी. कानपुर द्वारा 18 मई को कराई गई थी। इस परीक्षा का परिणाम सोमवार को प्रातः 6 बजे जारी किया गया। इस परीक्षा में बसंतपुर निवासी राज गौरव सिंह का ऑल इंडिया रैंक 780 (सामान्य) रहा। ज्ञात हो कि जेईई मेंस की परीक्षा में राज गौरव सिंह 99. 979 परसेंटाइल तथा सामान्य वर्ग में 397 रैंक के साथ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी तथा 95.2 प्रतिशत के साथ राज गौरव सिंह ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।
राज गौरव सिंह के बाबा डा.गजेंद्र पाल सिंह पूर्व प्राचार्य कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया व चाचा दुष्यंत कुमार सिंह से वार्ता करने पर पता चला कि इनकी प्राथमिक शिक्षा सूर्यबदन विद्यापीठ बसन्तपुर से तथा 6वी से आगे की सारी पढ़ाई लिखाई गोरखपुर जनपद की है।
राज गौरव सिंह के पिता डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है तथा इनकी माता रेनू सिंह गृहिणी हैं। राजगौरव सिंह के इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *