Asarfi

Ballia : आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कृति का संरक्षण अनिवार्य, बोले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

width="500"

बलिया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बलिया भ्रमण के दौरान रसड़ा स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विद्या भारती जैसी संस्थाएं आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।


उन्होंने कहा कि हमारे सांस्कृतिक आदर्श अत्यंत मूल्यवान हैं और उन्हें सहेजना एवं आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ अपने संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी जीवन में स्थान दें। उन्होंने कहा कि यही मूल्य भविष्य में एक सशक्त और जिम्मेदार समाज के निर्माण की आधारशिला बनते हैं। मंत्री श्री शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार सफलता की कुंजी हैं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।
देशभक्ति, भारतीय परंपरा और सामाजिक संदेशों से ओतप्रोत प्रस्तुतियों की उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, प्रांत प्रचारक गोरखपुर रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, प्रबंधक संजय कश्यप, प्रिंसिपल राजन पांडे आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *