You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, 15 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

बलिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। पहले दिन दोनों पालियों में करीब 13 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा।


पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। निर्धारित समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों की थ्री-लेयर सुरक्षा जांच की गई। अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों का मिलान करने के साथ ही मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित सामग्री को केंद्रों के बाहर ही जमा कराया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।


परीक्षा की निगरानी के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। वहीं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।


परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही। मऊ जनपद की परीक्षार्थी सीमा पटेल ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था और उनका पेपर अच्छा गया। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रश्न तैयारी के अनुरूप थे, जिससे उन्हें परीक्षा देने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। वहीं परीक्षार्थी रमाशंकर राजभर ने कहा कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन था, लेकिन उन्होंने पूरी मेहनत के साथ प्रश्नों का उत्तर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *