You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : पुलिस ने अपहृता किशोरी को किया बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

width="500"


दोकटी (बलिया)।
स्थानीय दोकटी पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपहृता को बरामद करने में सफलता हासिल किया है। इसके साथ ही पुलिस ने अपहृता के बताये अनुसार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया और कागजी कार्रवाई करते हुए आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया गया। थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर के सूचना पर थाने के एस आई पवन निगम अपने हमराहियों के संग दोकटी में मुखबिर के बताए जगह पर पहुंचे जहां एक युवती खड़ी मिली पूछताछ में वह युवती 20 जून को अपहृत किशोरी निकली उसे बरामद कर लिया गया। युवती ने पुलिस को बताया कि अभी-अभी अपहरण करने वाला हमें छोड़कर बैरिया की तरफ भागा है। तत्काल ही बैरिया तिराहे से अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को थाना लाया गया जहां कागजी खानापूर्ति कर आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया गया। थानाध्यक्ष के अनुसार 20 जून को क्षेत्र के एक गांव के एक लड़की का अपहरण करने का मुकदमा दोकटी थाना में पंजीकृत किया गया था, जिसमें अपहृता को बरामद किया गया और अभयुक्त को चालान न्यायालय कर दिया गया। बताया कि बरामद अपह्रता द्वारा बताया गया कि हमंे शादी का झांसा दिया गया और हमारे साथ दुष्कर्म किया गया। विधिक कार्यवाही के उपरान्त अपह्रता को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया गया।

अजय तिवारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *