Asarfi

Ballia : सुखपुरा में दो शिव मंदिरों से शिवलिंग व दुर्गा प्रतिमा के आभूषण चोरी, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की जांच

width="500"

बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित प्रसिद्ध बुढ़वा शिव मंदिर सहित एक अन्य शिव मंदिर से रविवार रात चोरों ने शिवलिंग समेत मां दुर्गा प्रतिमा के आभूषण चोरी कर लिए। घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश और चिंता का माहौल है। सूचना पर पुलिस कप्तान समेत पुलिस के अधिकारी मंदिर परिसर पहुंचे और शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया।

बुढ़वा शिव मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ उपाध्याय ने दी गई तहरीर में बताया कि वे प्रतिदिन सुबह करीब साढ़े तीन बजे मंदिर में साफ-सफाई के लिए आते हैं। सोमवार तड़के जब वे पहुंचे तो देखा कि शिवलिंग गायब है। शिवलिंग, अर्घा और नाग देवता पर करीब चार किलो चांदी का पत्तर चढ़ा हुआ था। मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा से भी श्रृंगार का सामान जिसमें सोने की नथिया, चूड़ियां, कुंडल सहित अन्य आभूषण शामिल हैं, चोरी कर लिए गए।


इसके अलावा, पूर्व प्रधान शिवदान सिंह के घर के पास स्थित शिवालय का ताला तोड़कर चोर दानपेटी भी उठा ले गए। सुबह शौच के लिए गई महिलाओं ने खेत में दानपेटी टूटी हुई देखी, जिसकी सूचना शिवदान सिंह ने पुलिस को दी।
मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। प्रभारी निरीक्षक सुशील दूबे सुबह फोर्स के साथ पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर तथा क्षेत्राधिकारी उस्मान ने मंदिरों का निरीक्षण कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *