Asarfi

Ballia : पीएम कर सकते है महर्षि भृगु मेडिकल कालेज का शिलान्यास : बोले दयाशंकर सिंह

width="500"

मेडिकल कालेज के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चल रही तैयारियां
रोशन जायसवाल,
बलिया।
मेडिकल कालेज के शिलान्यास को लेकर लखनऊ स्थित आवास पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि संभावना बन रही है कि इसी माह मेडिकल कालेज का शिलान्यास होगा। यह भी संभावना व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों मेडिकल कालेज का शिलान्यास होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। मेडिकल कालेज को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिलान्यास को लेकर तैयारियां चल रही है।


एक सवाल के जबाब में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इसी माह में शिलान्यास होगा। कुछ तकनीकी समस्याएं आ रही है, लेकिन उसे समय रहते दुरूस्त कर लिया जायेगा। बताते चले कि विधानसभा के बजट सत्र में महर्षि भृगु मेडिकल कालेज के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। इसके लिए धनराशि भी अवमुक्त हो चुका है। जिला अस्पताल परिसर में ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाओं के लिए नये भवन बनाये जायेंगे। इसके अलावा जिला कारागार परिसर में मेडिकल कालेज का निर्माण होगा। बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बलिया से काफी लगाव है।

यही रहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ एक मई 2016 को माल्देपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। 2014 में उसी स्थल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की अंतिम सभा की थी। गंगा के किनारे स्थित हैबतपुर (माल्देपुर) में विशाल मंच बनाया गया था। मजे की बात यह है कि माल्देपुर से विजयीपुर होते हुए महिला अस्पताल तक मेडिकल बाईपास कारिडोर का निर्माण होना है।

इसको लेकर जमीन का स्थलीय सर्वे हो चुका है। बजट भी स्वीकृत हो चुका है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के प्रयास से माल्देपुर से विजयीपुर, महिला अस्पताल होते हुए ओवरब्रिज तक बाईपास निर्माण के लिए 1999 में तत्कालीन राज्यपाल सुरजभान ने शिलान्यास किया था। किसी कारण वश यह परियोजना आगे नहीं बढ़ पायी। अब उसी परियोजना को 27 साल बाद पूरा करने के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह तत्पर है।

25 सौ करोड़ की परियोजनाओं पर चल रहा काम
बलिया। नगर विधानसभा में 25 सौ करोड़ की लागत से विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बलिया नगर विधानसभा की राजनीति में इतनी धनराशि किसी सरकार में अवमुक्त नहीं हुई, जितनी योगी सरकार में हुई है। यह बलिया के लिए गौरव की बात है। सभी परियोजनाओं पर कार्य की रफ्तार बढ़ायी जायेगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को निर्देशित किया है कि यथाशीघ्र परियोजनाओं पर काम शुरू कर जनता को समर्पित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *