You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अंबेडकर जयंती पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले, समानता और न्याय का मार्ग अपनाएं

width="500"

बलिया। सिकंदरपुर क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभाग किया। इस दौरान उन्होंने गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों के साथ बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समाज को समानता, न्याय और संविधान के प्रति निष्ठा का संदेश देता है, जिसे अपनाकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है।


इसके बाद बलिया स्थित डाक बंगला में उन्होंने संगठन के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सम्मानितजनों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों की समस्याओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौंड सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *