You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : निमंत्रण से वापस घर जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

width="500"

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के नगरा बाजार के सिकन्दरपुर मार्ग पर शुक्रवार की देर रात निमंत्रण करके घर जा रहे 75 वर्षीय वृद्ध की मौत अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से हो गयी। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और आवश्यक छानबीन में जुट गयी। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत नगरा के पाठक टोला निवासी 75 वर्षीय महेश पाण्डेय नगरा सिकन्दरपुर मार्ग के काली मंदिर के समीप स्थित एक मैरेज हाल से निमंत्रण कर पैदल घर जा रहे थे। इसी बीच बाजार के तरफ से जा रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन परिजन मऊ लेकर चले गए। रास्ते मे घायल वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *