You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सिकंदरपुर में ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत, गांव में छाया मातम

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0357,0.0000; brp_del_sen:0.1300,0.0000; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 164.63214;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;
width="500"

सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में एक 80 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, तहसील क्षेत्र के चक्खान गांव निवासी दुखंती राजभर (80) मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे रोज की तरह अपने घर से टहलने के लिए निकले थे।

उसी दौरान सिकंदरपुर से बलिया की ओर तेज रफ्तार में जा रहा एक ट्रक गांधी इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को मौके पर ही रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। लोगों की मदद से घायल वृद्ध को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दुखंती राजभर की मौत हो गई।


सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया और आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया। घटना की खबर मिलते ही दुखंती की पत्नी सोनमती देवी 75 वर्ष के साथ परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल में रो-रोकर बेहाल हो गए। गांव में मातम छा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *