Asarfi

Ballia : बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

width="500"

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार विक्रमा वर्मा 80 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम कैलाश वर्मा निवासी पीलूई थाना मनियर अपने डेरा से घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय एक बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे बुरी तरह चोटिल हो गए।

परिजनों ने उन्हें पीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बाइक सवार भी घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है। मनियर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने घटना की पुष्टि की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *