You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया में खुलेगा इंस्टीट्यूट ऑफ मोटर ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर, 10 एकड़ जमीन परिवहन विभाग को सौंपी

width="500"

बलिया। परिवहन मंत्रालय की ओर से जनपद बलिया को इंस्टीट्यूट ऑफ मोटर ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (आईडीटीआर) की सौगात दी गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बैरिया तहसील क्षेत्र के चांददियर में करीब 10 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर उसे परिवहन विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार भूमि परिवहन विभाग के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो चुकी है। अब धन आवंटन होते ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।


वर्तमान में बिना समुचित प्रशिक्षण के वाहन चलाने वाले चालकों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। चालकों को प्रशिक्षित करने अथवा उनके ड्राइविंग टेस्ट की पर्याप्त व्यवस्था परिवहन विभाग के पास अब तक नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से जिले में आईडीटीआर की स्थापना की पहल की गई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र के स्थापित होने के बाद यहां प्रोफेशनल ड्राइविंग प्रशिक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, दुर्घटनाओं की रोकथाम और अन्य रोड स्किल्स से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर अनुसंधान भी किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा लगभग 12 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही थी, हालांकि फिलहाल 10 एकड़ भूमि का ही प्रबंध हो सका है। इस भूमि पर 60 से 80 विद्यार्थियों के लिए आवासीय विंग के साथ-साथ प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।


इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया कि आईडीटीआर के लिए बैरिया तहसील के चांददियर क्षेत्र में 10 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर परिवहन विभाग को सौंप दिया गया है। अब शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *