You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान

width="500"


सिकंदरपुर (बलिया)।
मंगलवार को ’’राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस’’ के अवसर पर श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया की पांचों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल, बलिया में स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के तीन स्वयंसेवकों राहुल यादव, सत्यम सिंह और अंकित सिंह ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. कौशल कुमार पांडेय, डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. शिव नारायण यादव, डॉ. रमेश कुमार राय उपस्थित रहे। इसके बाद सीएमएस डॉ. एस के यादव द्वारा महाविद्यालय को रक्तदान में प्रतिभागिता करने के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविन्द्र नाथ मिश्र एवं विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने रक्तदान करने वाले स्वयंसेवकों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इससे पूर्व मार्च 2024 में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने 45 यूनिट रक्तदान किया था।
रमेश जायसवाल

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *