You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भतीजी की शादी से लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिढ्ढा निवासी 70 वर्षीय देवनायक शुक्ल उर्फ महंत शुक्ल का सड़क दुर्घटना में रविवार की रात 9 बजे के करीब गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही गांव व परिवार में शोक की लहर दौड़ गयी।
जानकारी के अनुसार देवनायक शुक्ल उर्फ महंत शुक्ल अपने भाई की लड़की की शादी में गए हुए थे।

जहां से वे भोजन उपरांत अपने घर जा रहे थे, तभी सुखपुरा बेरुअरबारी मार्ग पर सुखपुरा की तरफ से आ रहे मोटरसाईकिल से जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बलिया रेफर कर दिया गया। बलिया में इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार व गांव में कोहराम मच गया। वही घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल छोड़ भाग गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *