
बलिया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के छात्रों ने गणित विषय की परीक्षा दी। सीबीएसई स्कूल मैनेजर एशोसिएशन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 1ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक हुई। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का कहना है कि गणित का पेपर कठिन नहीं था।

कई छात्रों ने कहा है कि उन्हें इस परीक्षा में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। पहले दिन, कक्षा 10 के छात्रों ने गणित की परीक्षा दी। इसके लिए केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई, जहां छात्रों की पूरी जांच की गई। मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया था।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं के गणित पेपर में शामिल हुए छात्र अमित कुमार ने बताया कि पेपर आसान था। पेपर में पूछे गए प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आए थे, लेकिन पूरा उत्तर लिखने के लिए और अधिक समय मिलना चाहिए था। छात्रा सोनाली पांडेय ने बताया कि मैंने अच्छी तैयारी की थी, इसलिए ज्यादा तनाव में नहीं था। मुझे उम्मीद है कि परीक्षा अच्छी जाएगी।

