You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: एसपी ने महिलाओं व बालिकाओं से की वार्ता, दी जानकारी

width="500"

बलिया। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बलिया के महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओ के लिए बने कानून एवं महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के विषय में वार्तालाप किया गया।

जिसमें महिलाओंऔर बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी दी गयी। एसपी द्वारा सभी महिलाओ से थाने पर पुलिस कर्मियों द्वारा महिलाओ के साथ किये गये व्यवहार के विषय में जाना गया एवं महिला आरक्षी व पुलिस कर्मियो द्वारा उनके समस्याओं के किये गये समाधान के विषय में वार्तालाप किया गया। किसी भी महिला के साथ अप्रिय घटना, घरेलु हिंसा के सम्बन्ध में कानूनी, विधिक जानकारी देते हुए तत्काल बिना डरे हुए पुलिस से अपनी समस्याओं को बताये, बलिया पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धित अपराध को रोकने के लिए तत्काल कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *