You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : इनर व्हील क्लब ने दो छात्राओं को भेंट की साइकिल

width="500"

बलिया। बेटी शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब, बलिया ने गुरुवार को दो जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल भेंट कर उनकी शिक्षा की राह को आसान बनाने का प्रयास किया। क्लब की ओर से संध्या और गुंजन नामक दो छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई। दोनों छात्राएं अपनी मां के साथ जेल के पीछे स्थित क्षेत्र में रहती हैं। उनकी मां घरों में काम कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। दोनों बच्चियों का विद्यालय में प्रवेश फाउंड वन फाउंडेशन संस्था के सहयोग से कराया गया है। संस्था ने उनकी शिक्षा का खर्च वहन करने का भी संकल्प लिया है।


इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नंदिनी तिवारी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से इन छात्राओं की हर संभव सहायता आगे भी की जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई किसी भी कारण से बाधित न हो। कार्यक्रम में क्लब की कोषाध्यक्ष सपना पाठक, उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव तथा सदस्य निवेदिता अग्रवाल और अनीता सिन्हा मौजूद रहीं। वक्ताओं ने समाज से भी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *