You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : नगर निकाय के अधिकारों पर सरकार का कब्जा : रिज़वी

width="500"

सिकंदरपुर (बलिया)। पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी ने बुधवार को प्रेस नोट जारी कर भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के अधिकारों को अधिकारियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अपने हाथों में लिया जा रहा है। यह सब सत्ता के दबाव में असंवैधानिक तरीके से किया जा रहा है।
मो. रिज़वी ने कहा कि बलिया की धरोहर प्राचीन ददरी मेला, जो नगर पालिका परिषद द्वारा निर्बाध रूप से संचालित किया जाता रहा है, इस वर्ष सत्ता के दबाव में उससे जुड़ी परंपराओं को दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मेला संचालन का कार्य चुने हुए पार्षदों और नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल के नेतृत्व में होता आया है, लेकिन इस बार उनके सभी अधिकार छीन लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की “हिटलरशाही” का ताज़ा उदाहरण है। समाजवादी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है कि पुरानी परंपरा को बहाल किया जाए तथा मेला संचालन में नगर पालिका परिषद की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *