You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : इज्जत बचाने के लिए लड़की ने छत से लगाई छलांग, हालत गंभीर

width="500"

मनियर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक युवती ने अपनी इज्जत बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में गम्भीर चोट आई है। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में परिजनों का कहना है कि हम लोग नवका बाबा मेले में दुकान लगाए है। हमारी लड़की घर पर खाना बना रही थी तभी पड़ोस के एक लड़के ने तमंचा लेकर हमारे घर की छत पर चढ़ गया और हमारी लड़की से बदतमीजी करने लगा।

लड़की ने अपनी जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी जिससे लड़की के पैर में गंभीर चोट आई है। वही इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल झा ने बताया कि लड़की के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद युवक के गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *