You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


रसड़ा (बलिया)।
कस्बा कें श्री नाथ बाबा मैरिज हाल में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 अरविंद राजभर पूर्व मंत्री राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी रहे। कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद इमरान व अनुराग पांडेय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शामिल विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डॉ0 अरविंद राजभर ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं। इसलिए इन बच्चों का प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रोत्साहन करना आवश्यक है। ज्ञान एक ऐसी शक्ति है जो आपके जीवन और गतिविधि के सभी क्षेत्रों को बदल सकती है। सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि ज्ञान कुछ हद तक एक शक्तिशाली उपकरण या साधन है जो पृथ्वी पर सभी जीवन को बना या नष्ट कर सकता है। यह ज्ञान ही है जो हमें मनुष्यों और जानवरों के बीच अंतर करने में मदद करता है। यह एक ऐसी क्षमता है जिसका उपयोग हम दूसरों को सशक्त बनाने और उनकी मदद करने के लिए करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ज्ञान हमें मुक्त करता है,ज्ञान ही शक्ति है। कक्षा 6, 7, 8 के छात्रों में प्रथम सोमदत, द्वितीय राजमंगल गोंड, तृतीय आशीष यादव। कक्षा 9, 10, 11, 22 के छात्रों में प्रथम नीरज, द्वितीय लक्की पाण्डेय, तृतीय चंदन गोंड। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह, अंशु राजभर विधानसभा रसड़ा अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह, दिनेश पासवान, राजेश राजभर, आशीष राजभर, अनिल राजभर, शिवानंद गिरि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शिवानन्द वागले

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *