You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गैस सिलेंडर में रिसाव से किचेन में लगी आग, गृहस्वामी झुलसा

width="500"

बैरिया (बलिया)। गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण किचन में लगी आग, आग बुझाने में गृह स्वामी साधारण रूप से झुलसा। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बता कर दवा देकर घर भेज दिया।
घटना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव की है। जहां के शंकर गुप्त 46 वर्ष को मंगलवार को इण्डेन गैस सिलेंडर ट्राली मैन से लेकर अपने रेगुलेटर में लगाया और जैसे ही गैस जलाए। किचन में आग पकड़ लिया। जिससे भगदड की स्थिति उत्पन्न हो गई। आग बुझाने में शंकर गुप्त साधारण रूप से झुलस गए, किंतु बोरा पानी व कंबल डालकर आगे फैलने से रोक दिया। जिससे आग नहीं फैल पाई और बड़ी घटना होने से रुक गई। इस घटना के बाद परिवार के लोग डरे सहमे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *