You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : गंगा नदी शिवपुर घाट पर महिला का उतराया मिला शव

width="500"

लालगंज (बलिया)। पारिवारिक कलह से आजिज आकर एक विवाहिता ने शनिवार की सांय घर छोड़कर बाहर चली गयी। दूसरे दिन रविवार को महिला का शव गंगा नदी में शिवपुर घाट पर उत्तराया मिला। मृतका के पिता हरेराम सिंह ने गंगा नदी मे उत्तराई शव की पहचान कर दोकटी पुलिस को सूचना दिये। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।


जानकारी के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के सावनछपरा निवासी कन्हैया सिंह पुत्र रामपूजन सिंह की शादी क्षेत्र के दलकी-1 गांव निवासी हरेराम सिंह की पुत्री प्रमिला 35 वर्ष से बीते दस वर्ष पूर्व हुयी थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही परिवार मे आपसी कलह होता रहा। यह मामला कई बार पुलिस तक गया। आपसी समझौता होता रहा। कन्हैया बम्बई में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की सांय भी किसी बात को लेकर पति पत्नी एवं परिवार के अन्य लोगांे के साथ फोन पर कहा सुनी हुयी उसके बाद घर मे जमकर कलह हुई। इससे परेशान होकर प्रमिला देवी अपने बच्चांे को घर छोड़कर निकल गयी। दूसरे दिन रविवार को शिवपुर घाट पर गंगा नदी में महिला का शव उतराया हुआ मिला। मृतका के पिता हरेराम सिंह गंगा किनारे पहुंचे और शव की पहचान की। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। मृतका के पिता हरेराम सिंह ने घटना की तहरीर दोकटी पुलिस को दे दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *