You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : अनुपस्थित मिले बीईओ का डीएम वेतन रोकने के दिए आदेश

width="500"

औषधीय पौधों से महकेंगे स्कूल, हर ब्लॉक के दो विद्यालय होंगे चयनित
बलिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जियो ट्रैकिंग कार्य में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वृक्षारोपण अभियान के तहत पांच विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की जियो ट्रैकिंग शत-प्रतिशत पूरी नहीं की गई है।


इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने विभाग के पौधों की जियो ट्रैकिंग पूर्ण कराकर उसकी रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने जिले के सभी नालों की भी जियो ट्रैकिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि उनकी समुचित निगरानी और संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। जिला पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खंड से दो विद्यालयों का चयन कर वहां औषधीय पौधों का रोपण कराया जाए। साथ ही विद्यार्थियों को आयुर्वेद के जनक माने जाने वाले महर्षि चरक तथा औषधीय पौधों के महत्व की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इसके अलावा जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में भी औषधीय पौधों का रोपण कराने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को इनके महत्व के प्रति जागरूक किया जा सके। बैठक में बलिया नगर के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश बीएसए को दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएफओ, बीएसए मनीष कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *