Asarfi

Ballia : होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक ने कराया अपनी राजीनतिक ताकत का अहसास

width="500"

बैरिया (बलिया)। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे राजनैतिक दलों के नेता होली मिलन के बहाने अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस अभियान में भाजपा का सेंसेक्स सभी राजनीतिक दलों से उंचा है। भाजपा के कई नेता होली मिलन समारोह आयोजित कर जनता को साधने मे लगे हुए है। इसी क्रम में पूर्व विधायक भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह द्वारा रविवार को बैरिया के देवराज ब्रहम अवस्थित मैदान में होली मिलन का आयोजन कर अपने राजनीतिक ताकत का एहसास कराया। जिसमे हजारो लोगों ने भाग लिया।


श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की सेवा के संकल्प को दोहराते हुए अपने विधायकी कार्यकाल में जनहित के किए गए कार्यों पर चर्चा की। विकास कार्यों का ब्योरा लोगों के बीच रखा। वही अपने दमदारी का भी परिचय दिया। कहा कि मैं हमेशा क्षेत्रिय लोगों के मान सम्मान व सेवा के लिए तत्पर रहता हूं। आगे भी रहूंगा, राजनीति मेरा व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। हार जीत कोई मायने नहीं रखता। जीवन में उतार-चढ़ाव होता रहता है। जनता की सेवा मेरे लिए सर्वाेपरि है। क्षेत्र की जनता की सेवा पूर्व की तरह बिना भेदभाव करता रहूंगा।


किसी भी कमजोर व्यक्ति को किसी मजबूत व्यक्ति द्वारा अगर सताया जा रहा हो तो सुरेंद्र सिंह वहां उस कमजोर व्यक्ति के साथ पहले भी खड़ा था, आज भी खड़ा है, और आगे भी खड़ा रहेगा। होली मिलन समारोह को अन्य लोगों के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री भाजपा नेता उपेंद्र तिवारी तथा वरिष्ठ नेता नागेंद्र पांडे, सुशील पांडे, निरंजन सिंह, भोला साहनी, भोला ओझा, जितेंद्र मिश्र, हरि कंचन सिंह,विश्वनाथ पाण्डेय, मोहन सिंह,सुधांशु तिवारी, इंद्रजीत सिंह, सुरेश सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, अखिलेश पाण्डेय, जेपी सिंह, शक्ति सिंह, वीरेंद्र शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में लोक गायक सुरेंद्र सिंह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *