You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन कार्यकारिणी सभा की बैठक, ये रहा मुख्य एजेंडा

width="500"

बेरुआरबारी (बलिया)। समाज के बड़े, छोटों के प्रति स्नेह और सहयोग का भाव रखें तो समाज के कार्य उत्साह और उमंगता से संपन्न हो पाएंगे। उक्त बातें बेरुआरबारी कार्यालय माहेश्वरी पैलेस में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन कार्यकारिणी सभा की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बृजू कुमार साहनी ने कही। बैठक में भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया।

मुख्य एजेंडा पिछली बैठक की कार्यवाही, यूनियन की कार्यकारिणी के दो वर्षीय चुनाव की तिथि समय तथा स्थान पर विचार विमर्श किया गया तथा अगली बैठक में तिथि घोषित करने की सहमति बनी। इस मौके पर उपस्थित संगठन के लोगों से राष्ट्रीय महामंत्री बृजू कुमार साहनी ने विगत वर्षों में की गई कार्य और उपलब्धियां पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला साथ ही श्रमिकों के विरुद्ध लाई गई नीतियों की पुरजोर विरोध किये इसके साथ अपनी अधिकार की सुरक्षा के लिए सभी श्रमिकों को एकजुट रहने की सलाह भी दिए।

संगठन के विनय कुमार यादव, रामदयाल साहनी, राजेश पासवान, तैफिक अहमद, वीरेंद्र कुमार, सुरेश ठाकुर, प्रवीण, राहुल यादव, सोनू, सुधाकर शुक्ल, श्यामणरायण सिंह, सतीश कुमार, विनोद यादव, पंकज सिंह आदि रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्षता विनय कुमार यादव तथा संचालन शिव भजन राम ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *