You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बलिया व गाजीपुर के किसानों को मिलेगा उन्नति बीजों का लाभ: सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

width="500"

बैरिया (बलिया)। लोगांे के स्वास्थ्य व किसानांे के समृद्धि के लिए भारत मे हरित व श्वेत क्रांति के बाद अब पोषण क्रांति की तैयारी पर सरकार का फोकस है। भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र ने 109 किस्म के उन्नत बीजों को जारी किया है। जो भारतीय जलवायु के हिसाब से तैयार किया गया हैं। उक्त बीजों में ज्यादातर मोटे अनाजों के बीज हैं।
उक्त की जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बुधवार को अपने पैतृक आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। पूर्व सांसद ने बताया कि मोटे अनाज के उन्नत बीजों का सबसे अधिक लाभ बलिया व गाजीपुर के किसानों को मिलेगा। गंगा व सरयू नदी के तटिय इलाके में सबसे अधिक मोटे अनाजों की खेती होती हैं। मोटे अनाज के उन्नत बीजों से पैदावार दोगुना तक बढ़ जायेगी। इससे किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों की मांग इस समय दुनिया भर में हैं। इसलिए किसानों को उनके पैदावार का लाभकारी मूल्य मिलना ही हैं। पूर्व सांसद ने बताया कि सरकार मोटे अनाजों की पैदावार बढ़ाना चाहती हैं। इसलिए किसानों को इसकी पैदावार बढ़ाने के लिये न सिर्फ प्रोत्साहित करेगी, बल्कि मोटे अनाजों की खरीदारी भी किसानों को लाभकारी मूल्य देकर करेगी। पूर्व सांसद ने बताया कि मेरी बात बलिया व गाजीपुर के जिलाधिकारियों से हुई हैं। जल्द ही विकास खण्ड स्तर पर किसानों की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जिले के कृषि अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में न सिर्फ मोटे अनाजों की खेती के संदर्भ में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जानकारी दी जायेगी। बल्कि मोटे अनाज के उन्नत बीजों का वितरण भी किया जायेगा। सांसद ने इस मौके पर लोंगो से अपील किया कि सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शामिल हो तथा अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगावें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *