You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : लगातार बारिश से किसानों के फसल हुए बर्बाद, सरकार करें सहायता- योगेश्वर सिंह

width="500"

बलिया। जनपद में लगातार चार दिनों तक बारिश के चलते किसानों के फसल बर्बाद हो गये और किसान मायूस होकर आर्थिक क्षति की भरपाई के लिये शासन से गुहार लगा रहे है। किसानों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए जनप्रतिनिधियों से भी मदद की गुहार लगाई है। वहीं सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता योगेश्वर सिंह ने किसानों के मुआवजा के लिये शासन से मांग की है। उन्होंने कहा कि बलिया जिले के अलावा देवरिया समेत पूर्वांचल के कई जनपदों में किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

बहुत से ऐसे किसान है जिन्होंने लगान पर लेकर खेतों में फसल उगाई थी। कोई कर्ज लेकर तो कोई धन जुटाकर खेतों में पूंजी लगाया था लेकिन बारिश के चलते किसानों के मेहनत पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि किसान ही अन्नदाता है। उन्होंने कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री से किसानों के लिये आर्थिक मदद की मांग की है।

लगातार बारिश से किसानों की कमर टूटी
लगातार बारिश से किसानों की कमर टूटी गई। खेतों में जलजमाव होने से किसान परेशा है। वहीं बारिश से धान की फसल नहीं बच पाई। किसानों कमी उम्मीद पानी में ही डूब गई। किसानों की व्यथा कौन सुने। बारिश ने किसानों की मेहनत को लूट लिया। उन्हें अब बस इंतजार राहत का है। अब किसानों को जिला प्रशासन और कृषि विभाग के सर्वे का इंतजार है। कई किसानों ने कहा कि हम अपनी खेती से बच्चों की पढ़ाई या कर्ज बोझ से अब कैसे निजात पाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *