You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : वैदिक मंत्रों के साथ देव शक्तियों का भावपूर्ण आवाहन

width="500"


बलिया।
महावीर घाट गंगा जी मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहे 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन गुरुवार को यज्ञशाला में गायत्री तैंतीस कोटि देवताओं का वैदिक मंत्रों के साथ आवाहन किया गया। देव शक्तियों का षोडशोपचार पूजन-अर्चन के बाद विश्व-कल्याण के लिए गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय, सूर्य गायत्री आदि मंत्रों से आहुतियां समर्पित की गई। शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि व प्रज्ञा पुराण कथा वाचक राजकुमार भृगु ने गायत्री मंत्र एवं यज्ञ की महत्ता पर व्यापक प्रकाश डाला। वेद मंत्रों के साथ युग गायक बनवारी लाल सैनी की मधुर गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख विजेंद्र नाथ चौबे ने बताया कि तीन जनवरी की शाम पांच बजे से दीप महायज्ञ का विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा, जिसमें हजारों दीपों को प्रज्वलित कर आहुति दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *