You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : ई-लॉटरी के द्वारा आबकारी की सात दुकानों किया हुआ आवंटन

width="500"

बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय चयन समिति व संबंधित आवेदकों की उपस्थिति में द्वितीय चरण की ई-लॉटरी के द्वारा आबकारी की फुटकर 07 दुकानों (03 देशी शराब,01 कंपोजिट व 03 भांग) का आवंटन किया गया। संबंधित आवेदकों को ई-लॉटरी प्रक्रिया के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही ई-लॉटरी के उपरांत सफल आवंटियों के नाम पढ़कर सुनाया गया।
जिला आबकारी अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जनपद में सभी आबकारी दुकानों का व्यवस्थापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *