You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : डंपर की टक्कर से जीप सवार पति की मौत, पत्नी समेत पांच घायल

width="500"

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड-परसिया बीच डम्पर और जीप की टक्कर में एक युवक की मौत हो और मृतक की पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब नौ बजे सवारी जीप बैरिया जा रही थी। जीप अभी सीताकुंड से आगे बढ़ी थी तभी सामने से आ रहे डम्पर से जोरदार टक्कर हो गयी। इससे जीप सड़क से नीचे जाकर पलट गयी। हादसे में हल्दी थाना क्षेत्र के गंगापुर (तेलिया टोला) निवासी जितेंद्र पटेल (32) व उसकी पत्नी माला देवी (29), दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा निवासी सुनील पटेल का 13 वर्षीय पुत्र आकाश, बैरिया निवासी मेनका (26) पत्नी उदयशंकर पटेल, रामनाथ पटेल (68) व श्रीनिवास मिश्र (72) घायल हो गये।
चीख-पुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों की सूचना पर एसओ विश्वदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। सभी घायलों को बाहर निकालने के बाद एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र की साली की बलिया शहर के किसी मैरिज हाल में बुधवार को शादी थी, जिसमें शामिल होने के बाद जितेन्द्र अपनी पत्नी तथा अन्य रिस्तेदारों के साथ जीप में सवार होकर घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *