Asarfi

Ballia : सीएम से मिला चिकित्सक परिवार, पूर्वांचल के स्वास्थ्य सेवाओं पर की चर्चा

width="500"

मऊ स्थित शारदा नारायण हास्पिटल के निदेशक परिवार के साथ सीएम योगी से मिले
रोशन जायसवाल,
बलिया।
प्रसिद्व चिकित्सक, निदेशक शारदा नारायण हास्पिटल डॉ. संजय सिंह, डॉ. एकिका सिंह, डॉ. सुजीत सिंह व डॉ. मधुलिका सिंह द्वारा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से रविवार की देर शाम हुई मुलाकात के दौरान पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवा, समस्या और निराकरण पर विस्तार से बातचीत हुई। स्वास्थ्य विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा के साथ ही मुख्यमंत्री ने इस दिशा में सार्थक पहल का आश्वासन दिया।
डॉ संजय सिंह ने मऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर और देवरिया सहित आर्थिक रुप से पिछड़े जिलों में स्वास्थ्य ढ़ाचा को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा की गई सार्थक पहल पर धन्यवाद देते हुए इसके विकास की दिशा में चर्चा किया। इस पर मुख्यमंत्री ने ट्रामा सेंटर में मरीजों की संख्या को बढ़ाने सहित अन्य सुविधाओं के विकास पर बल दिया।

इस दौरान डॉ सुजीत सिंह ने जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट में कैंसर रोगियों के उपचार की दिशा में हो रहे प्रयासों की जानकारी प्रदान किया। डॉ एकिका सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एंव बालिका कल्याण की दिशा में योगी सरकार के प्रयास की भूरि-भूरि प्रसंशा करते हुए मुख्यमंत्री को आभार ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दिनों में जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल के विकास की दिशा में सार्थक सहयोग के साथ ही शीघ्र आगमन की बात कही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *