You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

width="500"

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 161 मामले आए जिसमें 08 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

बलिया। तहसील बेल्थरारोड में शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के दौरान एक महिला ने वृद्धावस्था पेंशन तीन माह से न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल जांच कर पेंशन चालू कराने का निर्देश दिया।


वहीं, हल्दी रामपुर की एक महिला ने शिकायत की कि उसके नाम दर्ज भूमि पर पट्टेदार कब्जा नहीं करने दे रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने तथा दो दिनों के भीतर महिला को भूमि पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। एक अन्य शिकायत में बताया गया कि खतौनी में जीवित व्यक्ति चंद्रशेखर को मृत घोषित कर उनके स्थान पर अरविंद का नाम दर्ज कर दिया गया है, जबकि अरविंद की मृत्यु हो चुकी है। इस गंभीर त्रुटि पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल खतौनी में चंद्रशेखर का नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश का पालन न होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, भूमि कब्जा, पेंशन सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो सही है, वही किया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 161 जिसमें 08 मामले मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने तथा समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील में हुई सौंदर्यीकरण का कार्य को उप जिलाधिकारी कक्ष का जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम बेल्थरारोड शरद चौधरी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *