You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिलाधिकारी ने ईओ को जारी किया नोटिस

width="500"

राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त
कई अधिकारियों को शोकाज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
बलिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कर- करेत्तर राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप वसूली न होने पर संबंधित अधिकारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया। समीक्षा के दौरान नगर पालिका परिषद बलिया में राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए अधिशासी अधिकारी (ईओ) को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका बांसडीह में अपेक्षाकृत कम राजस्व वसूली पर नाराजगी जताते हुए दो माह के भीतर वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के चारों खंडों में राजस्व वसूली की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चारों विद्युत खंडों के अधिशासी अभियंताओं (एक्सईएन) एवं संबंधित अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


मंडी समिति बलिया में राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मंडी समिति के चेयरमैन से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं मंडी समिति बेल्थरारोड में वसूली की खराब स्थिति पर संबंधित मंडी सदस्य को चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मंडी समिति रसड़ा को भी राजस्व वसूली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभागों के राजस्व वसूली लक्ष्य को इसी माह में पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों एवं शहरों में नालों की साफ- सफाई समय से सुनिश्चित कराई जाए, ताकि जलभराव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिल सके। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीआरओ गुलशन जी, समस्त एसडीएम एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *