You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

width="500"

जिलाधिकारी ने नवचयनित 41 शिक्षिकाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया।
बलिया।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
जलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं- महिला आरक्षी पूजा सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पद्मावती गौतम एवं सहायक अध्यापिका चंचल पाठक, स्नेहा दुबे व अंजलि तोमर, सीडीपीओ पूनम सिंह, ग्राम प्रधान त्रिकालपुर अनीता सिंह, एथलेटिक्स सोनाली शुक्ला, सभासद संगीता देवी, एसआरटी नेहा, स्वास्थ्य सखी लीलावती राय एवं एएलएफ अध्यक्ष रेशु श्रीवास्तव को प्रशस्ति-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के लिए नवचयनित 41 शिक्षिकाओं को नियुक्ति-पत्र भी प्रदान किया।


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों एवं अनेक योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन से जेंडर रेशियों में भी सुधार हुआ है।

आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही है। सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। महिला अधिकारियों व कर्मियों ने पदीय दायित्वों का निर्वहन उत्कृष्ट तरीके से कर शासन की योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान समय-समय पर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के कारण समाज में जागरूकता आई है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे प्रतियोगी परीक्षा हो या एकेडमिक परीक्षाएं हो, महिलाएं हर परीक्षा में टॉप कर रही हैं। विगत 10 से 15 वर्षों में समाज में बहुत बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने नवचयनित शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करें, ताकि बच्चें अपने परिवार एवं देश का नाम रोशन कर सके।

प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्पडेस्क बनाया गया
पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सक्षम एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संसद एवं सरकार ने अनेक कानून बनाए हैं व योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न परीक्षाओं में टॉप कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की थी, इस योजना के परिणामस्वरूप जेंडर रेशियों में सुधार आया है। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां पर महिलाएं अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायत बेझिझक दर्ज करा सकती हैं। पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए अपराधी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर की जा रही है। महिलाओं को इन योजनाओं के विषय में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटों के साथ ही अपनी बेटियों को भी उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान कराए। उन्होंने कहा कि अगर आपकी बेटी/ बहन अपने साथ हुए छेड़छाड़ आदि बात बताए तो इसे छुपाए नहीं, तत्काल पुलिस को अवगत कराएं, दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण पर छात्राओं ने प्रस्तुत किये कार्यक्रम
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण विषय पर उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह सहित अन्य संबंधित आधिकारिक उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *