You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Ballia : नाबालिग लड़की की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी वसीयत कराने का आरोप, जांच की मांग

बलिया। जिले के थुम्हा उत्तम निवासी अरविन्द यादव ने जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर एक नाबालिग बच्ची के अधिकारों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी अरविन्द यादव के अनुसार उनकी बुआ की शादी सिकन्दरपुर क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी घूरा यादव के साथ हुई थी। घूरा यादव का निधन 17 दिसंबर 2025 को हो चुका है, जबकि उनकी पत्नी रामेश्वरी देवी की मृत्यु 22 अक्टूबर 2025 को हो गई थी। दंपति की एकमात्र पुत्री सोनिका, जिसकी उम्र लगभग 9 वर्ष बताई गई है, वर्तमान में नाबालिग है।


प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सोनिका के बड़े पिता एवं चाचा ने साजिश के तहत किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी तरीके से वसीयतनामा तैयार कराया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस तारीख 5 दिसंबर 2025 को कथित वसीयतनामा लिखा गया, उस समय घूरा यादव गंभीर रूप से बीमार थे और एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।
अरविन्द यादव ने अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की गहन जांच कराई जाए तथा यह सत्यापित किया जाए कि वसीयतनामा वास्तविक है या फर्जी। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और नाबालिग सोनिका के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
प्रार्थी ने मामले की जांच किसी सक्षम अधिकारी से कराकर नाबालिग बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा शिकायत प्राप्त होने के बाद जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *