You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : सो रही किशोरी के गले में लिपटी मौत, परिजनों में मचा कोहराम

width="500"

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटया गांव में गुरुवार को सुबह सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गयी। घटना के बाद किशोरी के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अंशु पुत्री दिनेश राम कमरे में जमीन पर बिछी चटाई पर सो रही थी। उसी समय सर्प ने उसके गले में डंस लिया। किशोरी के चिल्लाने पर परिजन वहां पहुंचे और सर्प को लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला। उसके बाद किशोरी को रसड़ा अस्पताल ले आए जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे मऊ ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *