You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेस जन, उठायी यह मांग

width="500"

बलिया। डॉ सम्पूर्णानन्द स्टेडियम वाराणसी का नाम मोदी योगी सरकार द्वारा बदलने का प्रस्ताव पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जैसे गुजरात में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम वाले स्टेडियम का नाम बदलकर अपने नाम पर रख लिया।

ठीक उसी प्रकार के गंदी सोच के तहत स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद के नाम पर वाराणसी में जो स्टेडियम स्थित है उसका भी नाम बदलना चाहते हैं जो घोर निंदनीय है। पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि भाजपा के यह जुमलेबाज और झूठी सरकार का जनता के दुख सुख से कोई सरोकार नहीं है। सिर्फ नाम बदलने और इतिहास को बदलना यहां तक कि यह लोग संविधान भी बदलना चाहते हैं। हम कांग्रेस के लोग इसका पुरजोर विरोध करते हैं। अगर सरकार अपने इन हरकतों से बाज नहीं आती है तो कांग्रेस के लोग भारी संख्या में गांधीवादी तरीके से जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। हम अपने पूर्वजों महापुरुषों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्रा, सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, राज नारायण उपाध्याय, सुशील कुमार श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, सिद्धनाथ तिवारी, प्रेमनाथ शुक्ला, हृदय नारायण सिंह, इंद्रजीत यादव, मुखिया पांडेय, गिरीश कांत गांधी, राजेंद्र प्रसाद, महाप्रसाद चौबे, राहुल चौबे, अनुभव तिवारी, गोलू, बलवंत चौहान, ज्ञानदीप मिश्रा, नन्हे सोनू, ठाकुर, आर्य कुमार, लड्डू त्यागी, अबुल फैज आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *