
मुंबई हमले में मारे गये लोगों को दी थी श्रद्धांजलि
रोशन जायसवाल,
बलिया। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीराम जन्म भूमि में मुख्य पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय में अपील नंबर 2636, सनातन सम्राट जगतगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज का जन्म बलिया शहर के बनकटा मुहल्ला में हुआ था। वह ग्राम पड़री, थाना नगरा के निवासी है। वर्तमान समय में दिल्ली में वह हिंदुत्व के बड़े चेहरे है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सनातन सम्राट जगतगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज दिल्ली में केन्द्रीय कार्यालय में विराजमान है। उन्हें लोग सनातन सम्राट स्वामी भी कहते है।

आज से 11 वर्ष पहले सनातन सम्राट जगतगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज ने अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम की कार को आग के हवाले कर दिया था। उस समय कार जलाने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। सनातन सम्राट जगतगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज ने मुंबई हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कुछ मुस्लिम संगठनों एवं सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ दाऊद की गाड़ी पर उसका फोटो लगाकर आतंकवाद का विरोध करते हुए कार को जलाया था। उस समय उन्होंने कहा था कि उनको धमकियां भी मिली, लेकिन डरे नहीं और आतंकवाद का मुहतोड़ जबाब दिया।
उस समय उन्होंने यह भी कहा था कि देश की सरकारें दाऊद एवं आतंकवाद को रोकने में नाकाम या कमजोर हो सकती है, लेकिन देश की जनता बहुत ताकतवर एवं मजबूत है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि जले हुए कार के लोहे से श्मशान घाट में बाथरूम बनाया जायेगा। गौरतलब हो कि नौ दिसंबर 2015 को दाऊद के सामान की नीलामी में सनातन सम्राट जगतगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज ने यह कार 32 हजार रुपये में खरीदी थी। आज पूरे देश में बलिया के सनातन सम्राट जगतगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज जाने जाते है। देश के नेता भी उनसे मिलने पहुंचते है। छोटे-बड़े आयोजनों में वह शामिल होते है। लोग भी उनसे आशीर्वाद लेते है।
स्वामी चक्रपाणि पर बन रही फिल्म ‘स्वाहा’
बलिया। आज से 11 साल पहले अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहिम की कार को जलाने वाले स्वामी चक्रपाणि पर फिल्म ‘स्वाहा’ बनने जा रहा है। इस फिल्म के निर्देशक है दुष्यंत प्रताप सिंह। फिल्म के बनने के बाद इसका प्रदर्शन किया जायेगा। फिल्म निर्माण के पीछे जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी के त्याग, तपस्या एवं जुनून से भरी एक रक्तरजित दास्तां है।

