Asarfi

Ballia : सपा की मासिक बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

width="500"

बलिया। समाजवादी पार्टी की जिला मासिक बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया। बैठक में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों और नेताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर सुझाव और रणनीति पर चर्चा की।


जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलजुल कर भाजपा को हराकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। वहीं जिला महासचिव बीरबल राम ने भाजपा सरकार पर संविधान और लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जनता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। बैठक के दौरान महाराणा प्रताप की जयंती भी मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव, बीरबल राम, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, राजकुमार पाण्डेय, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, रामजी, रविंद्र नाथ, सुशील पाण्डेय कान्ह, प्रमोद यादव, मनोज राजभर, गुलजार अहमद, दशरथ यादव,बीरबहादुर बर्मा, दिनेश यादव, मिन्टु खान, जयप्रकाश मुन्ना,विजयशंकर यादव आदि ने अपना अपना विचार व्यक्त किए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *