You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बसंतपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की सदस्यता अभियान की शुरूआत, कांग्रेस पर साधा निशाना

width="500"

बलिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बलिया आगमन पर स्वागत हुआ। जिले के बसंतपुर गांव में रविवार को पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंग्रेजों की तर्ज पर देश में जाति तथा भाषा के नाम पर विभाजन कांग्रेस जैसी पार्टी को ही सूट करता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हमारा देश को लंबे समय तक गुलाम करने वालों ने हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को जिस प्रकार से रौंदने का काम किया उसके उपरांत सत्ता में आने वाली पार्टी का भी वही एजेंडा रहा।

कहा कि कांग्रेस यह जानती थी कि देश में इतनी सामाजिक एवं भाषाई विविधताएं हैं कि कोई राष्ट्रीय पार्टी खड़ी नहीं हो पायेगी। जो गांव से लेकर सभी राज्यों में अपने संगठन का विस्तार कर सके। सब लोग जानते हैं, इन लोगों का एजेंडा समाज को बांटकर जाति के आधार पर राजनीति करने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने हमारे मठ मंदिरों तथा हमारे देव स्थानों के प्रति जिस प्रकार का उन्होंने दृष्टिकोण अपनाया कि उन्होंने हमारी सभ्यता तथा संस्कृति को समाप्त करने का काम किया। लेकिन जब हम आजाद हुए तो जो शासन करने वाली पार्टी थी, उसका भी यही एजेंडा था।

वहीं दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर निशाना चाहते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अभी जमानत पर बाहर आए हैं ना कि वह दोष मुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें धैर्य रखना चाहिए तथा देश की न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *