You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बिहार के ऐतिहासिक जीत पर महिलाओं क़ो भाजपा नेत्री किरण सिंह ने दी बधाई

width="500"

बांटी मिठाई, छोड़े पटाखे और मनाई ख़ुशी
रोशन जायसवाल,
बलिया।
बिहार के ऐतिहासिक जीत पर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री किरण सिंह ने लोगों में मिठाइयां बांटी और पटाखे छोड़े। वहीं कार्यकर्ताओं संग जमकर खुशी मनाई। यही नहीं महिलाओं के बीच जाकर पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के संदेश को भी पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार यह देखने को मिला है कि बिहार के 243 सीटों पर एनडीए ने परचम लहराया जिसमें महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि यदि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है तो उसमें महिलाओं का सबसे बड़ा रोल है। उन्होंने मोदी और नीतिश पर विश्वास किया और अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें महिला सुरक्षा से लेकर उनको आर्थिक मदद तक पहुंचा रही है। उन्होंने रसड़ा विधानसभा क्षेत्र की तरफ से बिहारवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों में मिठाईयां बांटी और पटाखे छोड़े।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *