Asarfi

Ballia : सावधान! होली में नकली रंगों की ऐसे करें पहचान, आंख व त्वचा को बचाएं

width="500"

बलिया। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार रंगों और गुलाल से सज गए है। लेकिन मुनाफे की होड़ में मिलावटखोरों ने अब रंगों को भी नहीं बख्शा नहीं है। खाद्य पदार्थों की तरह अब अबीर गुलाल में भी लकड़ी का बुरादा, मिट्टी और हानिकारक रसायनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। प्रशासन की ढिलाई आम जनता की सेहत पर भारी पड़ रही है।


ये रसायनिक रंग सेहत पर भारी पड़ सकते है। चिकित्सकों के अनुसार इन मिलावटी रंगों के संपर्क में आते ही त्वाचा पर जलन और एलर्जी होने लगती है। सबसे ज्यादा खतरा आखों को है, जहां रंग जाने पर गंभीर संक्रमण हो सकता है। मेटेलिक कलर के ज्यादा इस्तेाल से स्किन कैंसर का खतरा रहता है। एल्यूमिनियम व लौह मिश्रण के रंगों का प्रयोग किडनी की बीमारियों को न्योता दे सकते है। बाजार में हर्बल के नाम पर नकली हर्बल रंग बिक रहा है।

कैसे करें असली और नकली की पहचान
पानी का टेस्ट: प्राकृतिक रंग पानी में तुरंग घुल जाते है, जबकि केमिकल युक्त रंग घुलने में समय लगता है।
गंध: हानिकारक रंगों में केरोसिन या अन्य रसायनों की तीखी गंध आती है। प्राकृतिक रंगों में ऐसी कोई महक नहीं होती है।
चमक: बहुत ही ज्यादा चमकीले और गहरे रंग आमतौर पर प्राकृतिक नहीं होते।
स्पर्श: यदि रंग छूने में बहुत अधिक चिकना या खुरदरा लगे, तो समझ लीजिए उसमें सिंथेटिक रसायनों का मिश्रण है।
पैच टेस्ट: त्वचा पर थोड़ा सां रंग लगाकर देखें यदि खुजली या जलन हो तो उसका प्रयोग बिल्कुल न करें।

घर पर ऐसे तैयार करें हर्बल रंग
बाजार के जहरीले रंगों से बचने के लिये आप घर पर ही आसान तरीके से प्राकृतिक रंग बना सकते है।
हरा रंग: मेहंदी के पत्तों को सुखकर पाउडर बना लें।
पीला रंग: हल्दी और बेसन का मिश्रण, एक बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा गेंदे के फूलो के पेस्ट का भी उपयोग किया जा सकता है।
लाल रंग: लाल चंदन पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियों या रात भर पानी में भिगोए गए लाल गुड़हल के फूलों को पीसकर गाढ़ा लाल रंग तैयार करें।

आंखों में रंग जाएं, तो तत्काल करें ये उपाय
जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि होली खेलते समय यदि आंखों में रंग चला जाए तो सबसे पहले अपने हाथों को साबुन से धोएं। इसके बाद आंखों को साफ पानी के छींटों से धोएं। आंखों को बिल्कुल भी न रगड़े, क्योंकि इससे कार्निया को नुकसान पहुंच सकता है। यदि जलन बना रहे तो तुरंत विशेष डाक्टर से सलाह लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *