You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : बिल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणीनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव

width="500"

बिल्थरारोड। संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव व पूजनोत्सव कार्यक्रम शनिवार को नगर के पुलिस चौकी गली में मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर बड़े ही धूमधाम से पारम्परिक तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नपं चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने मद्धेशिया वैश्य समाज के ध्वज को फहराया। जिसके बाद गीत के माध्यम से सामूहिक रुप से ध्वजाभिवादन किया गया। स्वजातीय बंधुओ में पूजनोत्सव कार्यक्रम में काफी उत्साह रहा।

नगर में बाबा गणिनाथ जी महाराज की नयनाभिराम झांकी घोड़े के साथ निकाली गई। जिसमें गगन भेदी पताके लहरा रहे थे। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजनोत्सव किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका बलिया के चेयरमैन संत कुमार मिठाई लाल, विशिष्ट अतिथि शंकर मद्धेशिया पूर्व चेयरमैन, गिरिश चंद गुप्ता प्रदेश महामंत्री, वैश्य समाज को नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने मोमेंटो व अंगवस्त्र देंकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मद्धेशिया समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। सामाजिक प्रधान आनंद आर्य, डा. श्रीराम गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सार्वजनिक हवन कराया। जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ हवन कार्यक्रम में सहभागिता की और समाज के उत्थान एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाने की कामना की।

पूजनोत्सव कार्यक्रम में नगर चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, मृत्युंजय गुप्ता,सौरभ गुप्ता, गणेश गुप्ता, संजय गुप्ता, आलोक गुप्ता,, ओमप्रकाश गुप्ता, सभासद राममनोहर गांधी, सभासद नीलेश दीपू, दिलीप मद्धेशिया, बबलू, चंदन मद्धेशिया, सतीश गुप्त, देवेन्द्र गुप्ता, मनीष मद्धेशिया, गोलू, रमेश मद्धेशिया, धीरज गुप्ता, मुन्ना, मनोज गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, संजय मिंटू, सत्यम मद्धेशिया, अतुल मद्धेशिया, धनु मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूजनोत्सव के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमे सैकड़ो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। अध्यक्षता मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *