You can find updated Android installation instructions and app information on BC Game APK India.

Asarfi

Ballia : दरवाजा तोडते ही अंदर दिखा भयानक दृश्य, पहुंची पुलिस

width="500"

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत चौबेपुर निवासी एक किशोरी ने रविवार की रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार को चौबेपुर निवासी कुमारी अनुष्का 14 वर्ष पुत्री स्व. जितेंद्र पासवान ने दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि, रविवार को अनुष्का की मां रविवार को अपने बड़ी लड़की को लेकर मायके चली गई थी, और देर शाम वापस आई तो दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। बावजूद इसके कोई हलचल नहीं हुआ तो दरवाजे को तोड़ दिया गया। जब दरवाजा खुला तो दुपट्टे के फंदा से अनुष्का का शव लटकता मिला। यह देख परिजन अवाक रह गए। आनन फानन में लोगो ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहा चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वही, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर,अनुष्का के मां का रोते रोते बुरा हाल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी बृजमोहन सरोज ने बताया कि एक साल में ही पिता और दादा का मौत होने के बाद, अनुष्का हमेशा अवसाद में रहने लगी थी। कभी-कभी दौरे भी आते थे जिसका दवा चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *